फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 3 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। छत्रपति शिवाजी महाराज का परिनिर्वाण दिवस शुक्रवार को महरूपुर सहजू में मनाया गया। इस दौरान सरदार पटेल युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने संगठित होकर समाज को शिक्षित बनाने पर जोर दिया। छत्रपति शिवाजी महाराज का नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। पवन कटियार के आवास पर कार्यक्रम में डॉ.हरिश्चंद्र पटेल ने कहा कि शिवाजी महाराज केवल योद्धा ही नहीं एक आदर्श शासक थे। आलू विपणन संघ के निदेशक अशोक कटियार ने कहा कि पुण्यतिथि पर हम सभी संकल्प लें कि उनके आदर्शों, सत्यनिष्ठा, स्वाभिमान और राष्ट्रसेवा को अपने जीवन में अपनाकर समाज और देश की उन्नति में योगदान देंगे। उत्कर्ष कटियार, अनुज कटियार, अंशुल कटियार ने भी अपने विचार रखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...