हमीरपुर, मार्च 16 -- मौदहा। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद इकाई की बैठक सोमवार को परिषद के अध्यक्ष रामचंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में मराठीपुरा स्थित लीला भवन में संपन्न हुई जिसमें ब्रह्म समाज के सर्वांगीण विकास को लेकर गहन चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए रामचंद्र शुक्ल ने कहा कि अब समय आ गया है कि ब्रह्म समाज आपस में संगठित होकर समाज के हित में अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करें। बैठक के दौरान नगर के श्री कुंवर विद्यालय में 29 मार्च को तहसील स्तर पर मातृशक्ति सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया, जिसमें सभी पदाधिकारियों को सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है।उक्त मातृ शक्ति सम्मेलन की मुख्य अतिथि मातृशक्ति प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश की संयोजिका डॉ.स्मिता त्रिपाठी मुख्य अतिथि होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ...