संगठित होकर संघर्ष करने से ही मजदूरों-किसानों को मिलेगा हक: प्रो. रवीन्द्रनाथ राय
बेगुसराय, मई 14 -- बीहट, निज संवाददाता। भाकपा तथा एटक के कार्यकर्ताओं ने मटिहानी विधानसभा के प्रथम विधायक शहीद सीताराम मिश्र को उनकी 98वीं जयंती पर शिद्दत के साथ याद किया।
संगोष्ठी का आयोजन बरौनी भाकपा अंचल कार्यालय परिसर में गुरुवार को उनकी जयंती पर आयोजित संगोष्ठी में मार्क्सवादी चिंतक सह एआईएसएफ के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रो. रवीन्द्र नाथ राय ने कहा कि कामरेड सीताराम मिश्र ताउम्र मजदूरों व किसानों के हक के लिए अपनी आवाज बुलंद करते रहे। आज देश में जब केन्द्र की मोदी सरकार के द्वारा मजदूरों व किसानों का शोषण हो रहा है, ऐसी स्थिति में संगठित होकर संघर्ष करने की जरूरत है। श्रीराय ने कहा कि चार श्रम संहिता के जरिये न केवल मजदूरों बल्कि मजदूर संगठनों की आवाज को दबाया जा रहा है। किसान कर्ज में डूब रहे हैं। युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.