रामगढ़, जनवरी 6 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ से संबद्ध रामगढ़ जिला स्वर्णकार संघ का एक दिवसीय जिला सम्मेलन सह वनभोज कार्यक्रम मंगलवार को दामोदर नदी तट पर उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष तरुण कुमार वर्मा ने की, जबकि संचालन प्रदेश मंत्री अयोध्या प्रसाद वर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद जौहरी उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में प्रदेश उपाध्यक्ष देवी दास, प्रदेश मंत्री अखिलेश सोनी, बबलू सोनी, कोषाध्यक्ष टूनटून सोनी, रामा सोनी, केदार प्रसाद वर्मा, नरेश प्रसाद, विनोद वर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे। सम्मेलन की शुरुआत संत नरहरि दास के नामोच्चार के साथ की गई। मुख्य अतिथि दुर्गा प्रसाद जौहरी ने अपने संबोधन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.