बरेली, फरवरी 27 -- राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल की ओर से गुरुवार को होली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मेयर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि व्यापारियों को संगठित रहना चाहिए, क्योंकि एकता में ही शक्ति है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने कहा कि व्यापारी समाज सेवा और सहयोग की भावना से सदैव आगे रहता है। महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने व्यापारियों से सार्वजनिक जीवन और राजनीति में भी सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। मंडल प्रभारी व महानगर अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों के बीच आपसी एकता को मजबूत करना है। इस अवसर पर विभिन्न व्यापार मंडलों से जुड़े प्रमुख व्यापारियों को 'भामाशाह सम्मान' से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में पार्थ गौतम (पार्थ फाउंडेशन), राजकुमार अग्रवाल (सर्राफा मंडल), प्रदे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.