संगठित होकर योजनाओं का लाभ उठाएं किसान
गोंडा, अगस्त 14 -- गोण्डा। केंद्रीय रेशम बोर्ड के मेरा रेशम मेरा अभिमान अभियान के तहत मरचौर ग्राम पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम में किसानों से एफपीओ बनाकर लाभ उठाने का आह्वान किया गया। किसानों को रेशमकीट पालन, शहतूत उत्पादन और सिल्क समग्र योजना की जानकारी दी गई। क्षेत्रीय रेशम अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक-डी डॉ. राम लखन राम ने वैज्ञानिक एवं उन्नत तकनीकों की जानकारी दी। सहायक निदेशक रेशम विकास विभाग मिथिलेश कुमार सिंह ने विभागीय योजनाओं से अवगत कराया। एफपीओ निदेशक रविशंकर सिंह ने किसानों से योजनाओं का लाभ लेने और रेशम उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.