गोरखपुर, मई 3 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। साहू कल्याण समिति गोरखपुर मंडल के तत्वाधान में मासिक बैठक तारामंडल क्षेत्र में हुआ। बैठक में प्रबुद्ध सदस्यों ने समाज के उत्थान एवं विकास पर सुझाव दिया तथा समाज को संगठित रहकर अपने अधिकार को बनाए रखने की बात कही। बैठक में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने सदस्यों को समाज के आर्थिक एवं शैक्षणिक रूप से कमजोर लोगों का सहयोग करने का सुझाव दिया। संपूर्णानंद गुप्ता ने कहा कि आज समाज को संगठित होने की ज़रूरत है। इस दौरान प्रो. सूरज प्रकाश गुप्ता, कौशल किशोर गुप्ता, उपाध्यक्ष जीके गुप्ता और पूर्वांचल साहू सेवा समिति के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने अपने विचार रखे।बैठक यह भी पढ़ें- गरीब कन्या की शादी में किया सहयोग में इं हरीश चंद्र गुप्ता, डॉ. डीके गुप्ता, डॉ. सच्चिदानंद गुप्ता, डॉ. संजय गुप्...