गौरीगंज, दिसम्बर 31 -- शुकुल बाजार। संवाददाता क्षेत्र के राम कुमार स्मारक शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष उत्सव के अवसर पर हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य बौद्धिक सत्र में विभाग कार्यवाह सुरेश ने हिन्दू समाज को संगठित होकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। विभाग कार्यवाह ने कहा कि भारत को शक्तिशाली और समर्थवान बनाने के लिए हिंदू समाज का संगठन एवं जागरण वर्तमान समय की आवश्यकता है। संघ बिना किसी स्वार्थ के राष्ट्र सेवा के कार्य में निरंतर लगा है। उन्होंने कहा कि पिछले 100 वर्षों में संघ ने समाज को संगठन, संस्कृति और संस्कारों से जोड़ा है। आज संघ के विचारों को देशभर में स्वीकृति और सम्मान मिल रहा है क्योंकि यह विचार भारत की जड़ों, संस्कृति और सभ्यत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.