संगठित समाज की मजबूत राष्ट्र के निर्माण में प्रभावी भूमिका: तोगड़िया
रुद्रपुर, जून 9 -- गदरपुर। संवाददाता। ग्राम रामजीवनपुर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रेरणास्रोत डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया का कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए डॉ. तोगड़िया ने कहा कि वर्तमान समय में हिंदू समाज की एकता, सुरक्षा और सम्मान सबसे महत्वपूर्ण विषय हैं। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही मजबूत राष्ट्र के निर्माण में प्रभावी भूमिका निभा सकता है। युवाओं से राष्ट्रहित और समाजसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान करते हुए उन्होंने सेवा, संस्कार और संगठन की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे क्षेत्रों में सामूहिक प्रयासों की आवश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.