बक्सर, मार्च 16 -- पेज चार के लिए ----- आह्वान डुमरांव में माले का तीसरा नगर स्तरीय सम्मेलन का हुआ आयोजन बुलडोजर राज का विरोध करें, माले को मजबूत करने पर दिया जोर फोटो संख्या- 13, कैप्सन- सोमवार को डुमरांव में माले के प्रखंड सम्मेलन में लोगों को संबोधित करते पार्टी सचिव नवीन कुमार। डुमरांव,हमारे प्रतिनिधि। भाकपा माले का तीसरा डुमरांव नगर स्तरीय सम्मेलन का सोमवार को आयोजन हुआ। सम्मेलन में पार्टी को मजबूत करने, नगर के अलग-अलग वार्ड में जनसंपर्क बढ़ाने, गरीबों, मजदूरों और किसानों के मुद्दों को लेकर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन पार्टी के केंद्रीय कमेटी सदस्य सह जिला सचिव नवीन ने किया। सम्मेलन में बोलते जिला सचिव ने कहा कि वर्तमान समय में देश की राजनीति कई चुनौतियों के दौर से गुजर रही है। ऐसे समय में लोकतांत्रिक मूल्यो...