बेगुसराय, फरवरी 8 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को मटिहानी प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय बागडोव के प्रांगण में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम पुकार सिंह महंथ ने की जबकि संचालन अशोक सिंह ने किया। आरएसएस के संघ प्रचारक मनोज कुमार ने कहा कि संघ शताब्दी समारोह के तहत मंडल एवं इकाई स्तर पर हिंदू सम्मेलन आयोजित कर समाज निर्माण और जाति-भेद से ऊपर उठकर संगठित भारत के निर्माण के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है। उन्होंने कहा कि संघ के लिए राष्ट्र प्रथम है और भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाने के उद्देश्य से समाज को एकजुट किया जा रहा है। वहीं विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिला अध्यक्ष केदारनाथ रामायणी ने कहा कि सबसे पहले हमें स्वयं को समझना होगा। जातिगत भेदभाव से ऊपर उठक...