गया, दिसम्बर 29 -- बाराचट्टी थाना क्षेत्र के भलुआ बाजार के समीप रेंजर अरविंद पर हुए हमले के बाद बालू तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई होगी। बाराचट्टी इलाके में संगठित बालू तस्करों के रैकेट को ध्वस्त करने के लिए वन विभाग की टीम ने कमर कस ली है। घायल रेंजर अरविंद कुमार ने बताया कि बाराचट्टी इलाके के वन क्षेत्र की नदियों से अवैध रूप से हो रहे बालू उत्खनन के रैकेट की कमर तोड़ दी जाएगी। तस्कर गिरोह के खिलाफ मेगा अभियान चलाकर उनके अवैध धंधे को कुंद करने की रूप रेखा स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ बनाई जा रही है। वहीं, हमले में शामिल कुछ लोगों के चिन्हित होने के बाद उनकी गिरफ्तारी को लेकर सुरक्षा बलों की ओर से कुछ इलाकों में दबिश भी दी गई है। वन प्रक्षेत्र की नदियों से हो रहा है अवैध खनन बिहार झारखंड सीमा पर बाराचट्टी वन प्रक्षत्र के इलाके से गुजरी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.