भागलपुर, अप्रैल 6 -- सरस्वती विद्या मंदिर, गोशाला परिसर कहलगांव में "परिवार स्नेह मिलन एवं कुटुंब प्रबोधन" कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार एवं झारखंड क्षेत्र में कुटुंब प्रबोधन के अंतर्गत संचालित बाबा बैद्यनाथ गट के प्रमुख सुनील कुमार वर्णवाल, प्रांतीय समिति सदस्य अनिल कुमार एवं भागलपुर विभाग के संयोजक सुरेश प्रसाद सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुनील कुमार वर्णवाल ने भारतीय मूल्य आधारित परिवार व्यवस्था के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विदेशी संस्कृति के बढ़ते प्रभाव के कारण पारिवारिक संरचना में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके चलते बच्चों का बचपन प्रभावित हो रहा है, उनमें भारतीय संस्कारों का अभाव दिखाई दे रहा है तथा युवाओं मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.