मिर्जापुर, जनवरी 23 -- मिर्जापुर। पकड़े गए आरोपी एक संगठित गिरोह बनाकर जिम में धर्मांतरण का खेल कर रहे थे। एक टास्क तैयार कर जिम में आने वाली महिलाओं को वह निशाना बनाते थे। डीआईजी सोमेन बर्मा ने बताया कि यौन शोषण और धर्मांतरण मामले में पकड़े गए फरीद और जीआरपी का सिपाही इरशाद मुख्य सरगना हैं। फरीद रतनगंज स्थित आयरन फायर जिम का मालिक है और उसका पार्टनर आरोपी सिपाही इरशाद है। दोनों में काफी पुरानी दोस्ती भी है। इरशाद ने पार्टनर के तौर जिम में रुपये लगाए थे। इन आरोपियों ने अपना एक लोकल नेटवर्क बना रखा था, जो संगठित गिरोह के रूप में कार्य करता था। उसमें अन्य जिम के मालिक और ट्रेनर शामिल थे। सभी जिम मालिक और ट्रेनर आपस में जुड़े थे, जो आपस में हमेशा टच में रहते थे। मोबाइल पर सामान्य काल से कभी बात नहीं करते थे। हमेशा व्हाटसऐप कॉलिंग का उपयोग करते ...