पलामू, अगस्त 12 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू प्रक्षेत्र के डीआईजी किशोर कौशल ने बुधवार को पलामू, गढ़वा और लातेहार जिलों के पुलिस अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए मेदिनीनगर टाउन, मेदिनीनगर सदर और चैनपुर थाना क्षेत्रों में संगठित अपराध से जुड़े 10 से अधिक मामले लंबित पाए गए। इनमें ज्यादातर मामले सुजीत सिन्हा और राहुल गिरोह से जुड़े हैं। ये मामले वर्ष 2024-25 के शुरुआती दौर से लंबित हैं। कई मामलों में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। डीआईजी ने बताया कि कई कांडों के अनुसंधान में लापरवाही सामने आई है।

पुलिस अधिकारियों को चेतावनीडीआईजी ने सदर एसडीपीओ स्तर से समय पर पर्यवेक्षण रिपोर्ट नहीं दिए जाने को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने निर्देश दिया कि पर्यवेक्षण रिपोर्ट समय पर जारी की जाए, ताकि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई म...