बागेश्वर, मार्च 22 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जिला इकाई ने संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद के शिक्षा, सामाजिक, प्रशासनिक, आर्थिक, कला, खेल, मीडिया, कृषि, न्यायिक एवं चिकित्सा क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्ध एवं प्रतिष्ठित नागरिकों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सार्थक बनाया। गोष्ठी के मुख्य वक्ता संघ के सह प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख राजेश जोशी ने स्वस्थ समाज एवं सशक्त राष्ट्र निर्माण में हमारी भूमिका विषय पर विस्तार से विचार रखे। उन्होंने वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों का विश्लेषण करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग की जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला तथा संगठित, जागरूक और मूल्यनिष्ठ समाज निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया। प्रबुद्धजनों के साथ विषय पर सकारात्मक संवाद और विचार-विमर्श भी हुआ। विभिन्न क्षेत्रों स...