सोनभद्र, फरवरी 17 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत मधुबन के बरहपान तिराहे पर मंगलवार को बनवासी सेवा आश्रम के कार्यकर्ताओं की संविधान यात्रा पहुंची। बैठक का आयोजन कर शिक्षा, स्वास्थ्य और समता को लेकर चर्चा की गई। युवा समाज कर्मी और वक्ता राकेश कुमार, मनोज, फूलवंती ने कहा कि शिक्षा ही मनुष्य जीवन का आधार है। इसके बल पर ही हम दुनियां को समझ और परख सकते है। जल जंगल जमीन के सरंक्षण का आह्वान करते हुए उक्त वक्ताओं ने क्षेत्र के जंगल का इतिहास की जानकारी दी। बताया कि जंगल, जड़ी बूटी और बेशकीमती पेड़ों के लिए मशहूर था। यहां शेर और चीता खुले आम घुमते थे। आज जंगल नदारत होने लगे है। हमे हर हाल में जंगल संरक्षित करना होगा और बिना संगठन के यह संभव नहीं है। चंद्रावती ने संविधान के मूल तत्वों की जानकारी दी। कहा कि संविधान हमें...