पलामू, सितम्बर 6 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट ऑर्गनाइजेशन, झारखंड प्रदेश सचिव रमेश शुक्ला ने रविवार को कहा कि संगठन से निष्कासित लोग कथित बैठक बुलाकर अवैध एवं फर्जीवाड़ा किया है। संगठन इसे गंभीरता से लेते हुए कानूनी कार्रवाई करेगी। पूर्व में पदधारक रहे लोग के प्रयास से दवा व्यवसायियों को प्रदेश सचिव से सावधान किया है। रमेश शुक्ला ने रविवर को मेदिनीनगर में प्रेस वार्ता कर बताया कि 19 जुलाई 2026 की वार्षिक आमसभा में संबंधित पत्राचार, प्रमाण और संगठन का संविधान सदस्यों के समक्ष रखा गया था। विचार-विमर्श के बाद बहुमत से सात लोगों की सदस्यता समाप्त करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान ई-निबंधन रिकॉर्ड में संबंधित लोग सदस्य नहीं हैं और संगठन के बैंक खाते में भी उन्हें हस्ताक्षर या संचालन का अधिकार नहीं है। उन्ह...