बिहारशरीफ, मार्च 31 -- संगठन से जुड़ें चंद्रवंशी समाज के लोग, दिखाएं एकजुटता अपने गौरवशाली समाज को आगे बढ़ाने की अपील तुफानगंज में बैठक में ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन ने दिखाई चट्टानी एकता फोटो : समाज केके 06 : बिहारशरीफ तुफानगंज में मंगलवार को ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन (एआईसीवाईए) की बैठक में शामिल प्रदेश कोषाध्यक्ष बलराम चन्द्रवंशी व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। समाज के लोग ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन (एआईसीवाईए) संगठन से जुड़ें और अपनी एकजुटता दिखाएं। अपने गौरवशाली समाज को जानें और उसे आगे बढ़ाएं। बिहारशरीफ तुफानगंज में मंगलवार को ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन (एआईसीवाईए) की बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष बलराम चन्द्रवंशी व शिक्षक विजेंद्र चन्द्रवंशी ने कहा कि चन्द्रवंशी समाज का इतिहास पांच हजार साल पुराना है। हमारा...