देवरिया, मार्च 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। पथरदेवा विधानसभा के बैतालपुर मंडल के ब्लाक सभागार में दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन सोमवार को आयोजित हुआ। प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही और जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर वर्गों का उद्घाटन किया। अभियान के तहत सात सत्रों की कार्यशाला आयोजित की गई।कृषि मंत्री शाही ने संगठन, सेवा और समर्पण के प्रति कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग में एआई टूल्स के उपयोग, सोशल मीडिया के प्रभावी संचालन और बूथ प्रबंधन से जुड़ी जानकारी दी जाएगी, ताकि संगठनात्मक कार्य को और अधिक प्रभावी और आधुनिक बनाया जा सके। इसके साथ ही प्रशिक्षण शिविरों में कार्यकर्ताओं के रात्रि विश्राम को भी अनिवार्य किया गया है, जिससे आपसी समन्वय और संगठनात्मक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.