मोतिहारी, मई 3 -- रामगढ़वा । प्रखंड कांग्रेस पार्टी की ओर से "संगठन सृजन साथी" जनसंपर्क अभियान के तहत रविवार को रामगढ़वा में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई । यह बैठक रामगढ़वा गांव स्थित वरीय कांग्रेसी नेता गिरिशदेव ओझा के आवास पर संपन्न हुई। जिला अध्यक्ष प्रो. डॉ. अखिलेश दयाल के दिशा-निर्देशों के आलोक में आयोजित इस बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...