मुजफ्फरपुर, मई 6 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता संगठन सृजन साथी कार्यक्रम को धरातल पर मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने प्रखंड स्तर पर 13 पर्यवेक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी है। बुधवार को इसकी सूची जारी कर दी गई। सबसे अधिक नगर क्षेत्र में चार पर्यवेक्षक हैं। इनमें हबीबुल हसन लालबाबू (नगर एक), विनोद कुमार चौधरी (दो), मोहन कुमार सिंह (तीन) और रौशन आरा (चार) के नाम शामिल हैं। इसके अलावा समीर कुमार (बंदरा), महताब आलम सिद्दीकी (औराई), संजय कुमार (मीनापुर), अनीता देवी (मुरौल), विकास कुमार टुल्लू (कटरा), राम प्रवेश पाल (मुशहरी), रवि रंजन कुमार (सकरा), प्रो. शंभू राम (बोचहां) और विजय कुमार सिंह (गायघाट) पर्यवेक्षक बनाए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...