पटना, मई 31 -- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में दूसरे चरण के तीन दिवसीय सर्वोदय संकल्प शिविर के अंतिम दिन कहा कि संगठन सृजन में यह शिविर सहयोगी साबित होगा। संगठन सृजन में शिविर में प्रशिक्षित कार्यकर्ता बेहतर तरीके से पार्टी की विचारधारा को आमजन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के गौरवशाली इतिहास का बोध जिस कार्यकर्ता को रहता है वे समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के प्रति हमेशा गंभीर रहते हैं। रविवार को दूसरे चरण का सर्वोदय संकल्प शिविर (29-31 मई) का समापन हो गया। इस मौके पर शिविर के चेयरपर्सन एवं पूर्व डीजीपी करुणा सागर ने बताया कि कुल 42 प्रशिक्षुओं ने आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- भेदभाव से रहित समाज के निर्माण के प्रति कांग्रेस प्रतिबद्ध : जावेद प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न ...