संगठन सृजन के लिए 21 अगस्त से दूसरा चरण
बरेली, अगस्त 18 -- कांग्रेस में संगठन सृजन के लिए दूसरा चरण 21 अगस्त से शुरू होगा। इस दौरान पर्यवेक्षक जयेंद्र रमोला देहात क्षेत्र में मीटिंग करके आवेदन प्राप्त करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी जिया उर रहमान ने बताया कि 21अगस्त से शुरू होने वाले दूसरे चरण में पर्यवेक्षक जयेंद्र रमोला बहेड़ी, भोजीपुरा, फरीदपुर विधानसभा का दौरा करके वरिष्ठ कांग्रेसियों, पदाधिकारियों, समाजसेवियों एवं विभिन्न वर्गों के लोगों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान कोई भी व्यक्ति जिला एवं महानगर अध्यक्ष पद के लिए आवेदन कर सकता है। इसकी तिथि भी बढ़ाकर 24 अगस्त कर दी गई है। उन्होंने बताया कि एक सितंबर को नये अध्यक्षों की सूची जारी की जाएगी। यह भी पढ़ें- संगठन को बूथस्तर पर किया जाएगा मजबूत : डॉ.खूंटिया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.