प्रयागराज, अगस्त 16 -- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव एवं संगठन सृजन अभियान प्रयागराज की प्रभारी जरिता लतफलांग ने रविवार को जसरा बाजार और करछना विधानसभा क्षेत्र में बैठक कीं। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। प्रत्येक बूथ पर सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की जाए और जनता से लगातार संवाद स्थापित किया जाए। बैठक में जिला पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक, मंडल और बूथ अध्यक्ष, न्याय पंचायत अध्यक्ष सहित विभिन्न कमेटियों के सदस्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...