मधुबनी, मई 26 -- मधुबनी। जिला कांग्रेस कमेटी, पश्चिम कार्यालय में मंगलवार को आयोजित विशेष सम्मान समारोह के दौरान संगठन सृजन अभियान की विस्तार से समीक्षा की गयी। कार्यक्रम में जिला प्रभारी सीताराम चौधरी, राजीव मिश्रा और संजय महाराज का पारंपरिक पाग, माला और चादर देकर भव्य स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष मीना कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई इस समीक्षा बैठक के दौरान जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला महासचिव तनवीर अहमद के नेतृत्व में आधे दर्जन लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार चौधरी, टेकनाथ पाठक, जिला उपाध्यक्ष महंत गोपाल दास, दिनेश यादव, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक चौरसिया, श्रवण कुमार शर्मा, सतन पासवान, महंत मुकेश कुशवाहा, विनय कुमार झा, राजकमल कुशवाहा, महेश चंद्र झा, मो. अकबर व अन्य थे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ...