फिरोजाबाद, अगस्त 24 -- सुहागनगरी में आए अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव एवं ब्रज जोन प्रभारी कुणाल चौधरी ने जन विरोधी नीतियों को लेकर भाजपा सरकार पर कड़े प्रहार किए। उन्होंने भाजपा सरकार को जन विरोधी बताया। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष तेज करने का आवाहन किया। जिला एवं महानगर कांग्रेस द्वारा जिला कार्यालय मौड़ा पर संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम आयोजित किया। जहां पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने कार्यकर्ताओं से पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार प्रचार, प्रसार और भ्रष्टाचार के सहारे चल रही है। जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा द्वारा समाज में नफरत और विभाजन की राजनीति की जा रही है...