मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- सकरा/मुरौल। प्रखंड कांग्रेस आश्रम प्रांगण में बुधवार को संगठन सृजन अभियान का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक मानस चौधरी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना, नये कार्यकर्ताओं को जोड़ना और जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देना है। सकरा में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामसागर प्रसाद और मुरौल के पिलखी में आयोजित अभियान की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अलख निरंजन शर्मा ने की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल, उमेश कुमार राम, मोहन पासवान, मयंक कुमार मुन्ना, रीमा भारती, सुधीर पांडेय, सीमा सरोज, अभिषेक राम, रामबाबू आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.