मुंगेर, अप्रैल 9 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित तिलक मैदान में बुधवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा के पदभार ग्रहण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में जिले के सभी प्रखंडों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का फूलमालाओं और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत संगठनात्मक बैठक से हुई, जिसमें पार्टी को पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि नए नेतृत्व से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और संगठन को मजबूती मिलेगी।केंद्र सरकार की नीतियों पर साधा निशानासमारोह को संबोधित करते हुए नेताओं ने भारतीय जनता पार्ट...