सासाराम, मई 11 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक सोमवार को जिला कार्यालय इंदिरा गांधी आश्रम में की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयप्रकाश पांडेय ने की। बैठक में संगठन सृजन कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने सभी प्रखंड अध्यक्षों से संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली तथा कार्यक्रम की समीक्षा की। निर्णय लिया गया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित लक्ष्य को रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी आगामी 15 दिनों के भीतर पूरा करेगी। यह भी पढ़ें- संगठन सृजन अभियान के लक्ष्य को 15 दिनों में पूरा करने का संकल्प

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...