हाजीपुर, फरवरी 28 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के नयागंज में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान का आयोजन किया गया। जिसको लेकर पूर्व विधायक प्रतिमा की मौजूदगी में पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष रौशन कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता डा.रागिनी नायक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने खासकर देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी,पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संगठन सृजन अभियान पूरे देश में लागू किया है। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश, जिला, प्रखंड और ग्राम पंचायत तक संगठन और बूथ स्तर को मजबूत करने के लिए किया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी के सच्चे सिपाहियों को उचित जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत में कां...