पूर्णिया, मई 24 -- रूपौली, एक संवाददाता। रूपौली प्रखंड के बांकी गांव में संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्षता रूपौली प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य कुमार ने की। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि पूर्णिया शहरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार आदित्य शामिल हुए। वहीं संगठन सृजन अभियान के जिला पर्यवेक्षक डॉ. किशोरी लाल एवं मिनाक्षी श्वेता भी मौजूद रहीं। बैठक में संगठन सृजन अभियान के उद्देश्यों और अब तक हुए कार्यों की समीक्षा की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने अभियान के तहत चलाए जा रहे जनसंपर्क और सदस्यता अभियान की जानकारी साझा की। इस दौरान बताया गया कि अभियान के माध्यम से अब तक करीब 300 लोग कांग्...