आरा, मार्च 10 -- आरा, निज प्रतिनिधि। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में चल रहे संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से जिले के विभिन्न प्रखंडों में संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय और जनहित के मुद्दों से जोड़ने के उद्देश्य से बैठक एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन बैठकों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक विचार-विमर्श करते हुए संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने की रणनीतियों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर एवं झारखंड की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से नियुक्त ऑब्जर्वर रंजीत वाल्मीकि की उपस्थिति रही। दोनों पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए संगठन की वर्तमान स्थिति, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आगा...