संगठन सशक्तिकरण को लेकर आजसू की बैठक
गिरडीह, जून 29 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। गिरिडीह विधानसभा के पीरटांड़ प्रखंड के सभी 17 पंचायतों में आजसू पार्टी के संगठन सशक्तिकरण बैठक की शुरुआत रविवार को की गई। आयोजित बैठक में गांव-गांव में संगठन मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की गई। बैठक में आजसू नेता युवा प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी उत्कर्ष महतो ने गांव-गांव में युवाओं को एकजुट करने का आह्वान किया। बैठक की शुरुआत रविवार को मंडरो, बिशनपुर, सिमरकोढ़ी और हरलाडीह पंचायत से की गई। बैठक में संगठन के सभी नए पुराने पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का टास्क दिया गया। संगठन की मजबूती के लिए अधिक से अधिक ग्रामीणों को जोड़ने की रणनीति तैयार की गई। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी युवा प्रकोष्ठ के ज़िला प्रभारी एवं गिरिडीह विधानसभा के नेता उत्कर्ष महतो, प्रखंड अध्यक्ष मेराज आलम, प्रखंड सचिव प्रकाश पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.