रांची, दिसम्बर 21 -- खूंटी, संवाददाता। जिले के प्रसिद्ध आम्रेश्वर धाम में रविवार को राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक मंगलवार को आरती करने, सनातन धर्म की रक्षा एवं उसके प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से शीघ्र ही जिला एवं प्रखंड स्तर पर टीम गठन पर सहमति बनी। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पांडे ने कहा कि राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट मिशन हिंदू राष्ट्र, मंगलवार की सामूहिक आरती तथा जनसंख्या कानून निर्माण जैसे विषयों को लेकर पूरे देश में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पांडे ने बाबा अमरेश्वर धाम म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.