गिरडीह, मई 27 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के सरलाहीटांड़ में मंगलवार को भाजपा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता माल्डा मंडल अध्यक्ष नवीन कुमार ने की। बैठक में गदर पावर ग्रिड की एनओसी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक बाबूलाल मरांडी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

बैठक में चर्चा बैठक में संगठन विस्तार को लेकर व्यापक चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि जल्द ही मंडल कार्यसमिति का विस्तार कर उसे अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद प्रखंड की सभी 17 पंचायतों में भी समिति गठन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मंडल अध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा कि क्षेत्र में भाजपा का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रयासों से लंबे समय से लंबित पावर ग्रिड निर्माण कार्य पूरा हुआ है, जिससे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में सुधार होगा। उन्होंने विपक्षी दलों पर के...