कटिहार, मार्च 2 -- कटिहार ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से संगठन सृजन अभियान के प्रभारी बन कर आए पूर्व रेल राज्य मंत्री सह मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार यादव एवं बिहार प्रदेश प्रभारी डॉ अमन कुमार यादव कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला के आवास पर पहुंचे। इस दौरान कटिहार जिला कांग्रेस के संगठन के विस्तार और सदृढ़ करने हेतु चर्चा हुई। मौके पर कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, नगर अध्यक्ष राजेश रंजन मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष आनंद सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...