मुजफ्फरपुर, मई 9 -- कांटी। प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष कृपाशंकर शाही ने संगठन विस्तार के लिए सदस्य बनाने पर जोर दिया। वरिष्ठ नेता सुरेश शर्मा नीरज ने जन समास्याओं के प्रति जागरूक एवं सक्रिय रहने का आह्वान किया। प्रखंड अध्यक्ष मो. अब्दुल्ला, चुन्नू चौधरी, ओंकारनाथ चौधरी, रमेश तिवारी, मो. यूनुस उर्फ प्यारे, मो. कलाम, रितेश झा, शिवम सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...