संगठन विस्तार के लिए बैठक कल
आगरा, मई 15 -- राष्ट्रीय बौद्ध महासभा की संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 17 मई को सुबह 11 बजे नगला माकरोल, ग्वालियर रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज में होगी। पूर्व राष्ट्रीय संगठन सचिव बीएल चंद्रा ने बताया कि बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक धर्म प्रकाश भारतीय होंगे। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, नए साथियों को जोड़ने और समाजहित के कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी। महासभा के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.