संगठन विस्तार और योग दिवस पर आरोग्य भारती की बैठक
धनबाद, जून 17 -- धनबाद। आरोग्य भारती धनबाद जिला एवं महानगर की बैठक आरोग्य भारती कार्यालय कुसुम विहार में हुई। बैठक में प्रदेश सचिव जयप्रकाश नारायण सिंह सहित कई उपस्थित थे। 21 जून विश्व योगा दिवस पर आरोग्य भारती ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय जगजीवन नगर तथा सामुदायिक भवन कोयला नगर में योगा कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में संगठन का कार्य विस्तार पर चर्चा की गई। संगठन के विस्तार लिए विकास ओझा को जिला सचिव और पर्यावरण आयाम के जिला संयोजक के रूप में अनिल कुमार शर्मा को मनोनीत किया गया। मौके पर प्रांत पर्यावरण प्रमुख अरुण कुमार राय, जिलाध्यक्ष डॉ विकास रमन, दिनेश प्रसाद सिंह, बिंदेश्वरी प्रसाद, यतेंद्रनाथ ठाकुर, लालटू प्रमाणिक, अजय सिन्हा, दीपक आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.