अररिया, अप्रैल 10 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। स्थानीय तेरापंथ भवन में तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आयोजित संगठन यात्रा कार्यक्रम उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की ट्रस्टी एवं क्षेत्रीय प्रभारियों के आगमन पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल पिछले पांच दशकों से महिला सशक्तिकरण, संस्कार निर्माण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है। भारत और नेपाल में इसकी 500 से अधिक शाखाएं और लगभग 65,000 सक्रिय सदस्य हैं, जो विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं।इसी क्रम में मंडल की ट्रस्टी एवं बिहार-झारखंड समन्वयक ज्योति जैन (कोलकाता), बिहार क्षेत्रीय प्रभारी पुष्पा बैद (पटना) और मनीषा बोथरा (इस्लामपुर)...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.