लखनऊ, मार्च 23 -- उत्तर प्रदेश के निगमों, आयोगों और बोर्डों के खाली पदों पर भाजपा कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द ही हो सकती हैं। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास पर रविवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश भाजपा के महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की बैठक में इस मसले पर विस्तृत चर्चा हुई। सूत्र बताते हैं कि प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर भी मंथन हुआ है। जिला समितियों के गठन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। केवल गोरखपुर क्षेत्र के जिलों को लेकर विचार विमर्श किया जाना है, जिसके लिए अगले कुछ दिनों में बैठक हो सकती है। अब पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी के लिए भी प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं, जिन कार्यकर्ताओं और नेताओं को संगठन में जगह नहीं मिल पाई है, उन्हें निगम, बोर्ड और आयोगों में समायोजित किया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.