मेरठ, अप्रैल 7 -- भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने मंगलवार को आगामी संगठनात्मक अभियानों को लेकर दो महत्वपूर्ण बैठकों की अध्यक्षता की। इन बैठकों में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने संगठन की मजबूती, प्रशिक्षण कार्यक्रमों की सफलता और आपसी समन्वय पर विशेष जोर दिया।​पहली बैठक सूरजकुंड स्थित मेयर कैंप कार्यालय पर आयोजित हुई। इसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग 2026 की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में मेरठ महानगर के चार प्रमुख मंडलों फूलबाग, महाराजा अग्रसेन, कंकरखेड़ा और माधव नगर की तैयारियों की समीक्षा हुई। महानगर अध्यक्ष ने मंडल अध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे समयबद्ध योजना बनाकर कार्यकर्ताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करें। ​दूसरी बैठक महानगर महामंत्री विनय शर्मा पराशर के कार्यालय पर हुई, जो नवनियुक्त महानगर पदाधिका...