बोकारो, नवम्बर 10 -- बोकारो, प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर कमर कस ली है। रविवार को बोकारो परिसदन में आयोजित बैठक में महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने संगठन के पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। नगर निकाय चुनाव को देखते हुए चास नगर निगम क्षेत्र व फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के हर एक बूथ को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाए। मंटू यादव ने कहा कि चुनाव में सफलता की कुंजी बूथ प्रबंधन में निहित है। हमारा लक्ष्य हर बूथ पर संगठन को मजबूत बनाना है। उन्होंने बोकारो महानगर क्षेत्र में सक्रिय सभी वर्ग संगठनों के तत्काल विस्तार का निर्देश दिया। एक मजबूत व विस्तारित संगठन ही पार्टी को क्षेत्र में और अधिक मजबूत बनाएगा। कहा कि नगर निकाय चुनाव में महिलाओं की भागीदारी को देखते हुए महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.