सिमडेगा, मई 14 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। झामुमो महिला मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक परिसदन भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा रोस प्रतिमा सोरेंग ने की। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

महिलाओं की भागीदारी वक्ताओं ने कहा कि महिला मोर्चा को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की जरूरत है ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ा जा सके। बैठक के दौरान क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी की गई। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया गया।

संगठन को नई ऊर्जा नेताओं ने कहा कि मह...