औरंगाबाद, जनवरी 5 -- राष्ट्रीय युवा कसौंधन वैश्य महासभा और राष्ट्रीय कसौंधन महिला महासभा के 10वें स्थापना दिवस के अवसर पर दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का समापन हो गया। अधिवेशन के दूसरे दिन कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। कार्यसमिति की बैठक की शुरुआत दीप जला कर और कश्यप ऋषि की आरती के साथ की गई। आयोजित बैठक की अध्यक्षता लखन प्रसाद गुप्ता ने की जबकि संचालन राष्ट्रीय महामंत्री आनंद प्रकाश ने किया। पूरे देश में महासभा का एक लाख सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय कसौंधन महिला महासभा को प्रत्येक राज्य में सशक्त करने और सांगठनिक पदाधिकारियों के चयन पर भी सहमति बनी। संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पदाधिकारियों की संख्या बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय महामंत्री आनंद प्रकाश ने बताया कि देश के सभी जिलों में कसौंधन समाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.