मधुबनी, अप्रैल 3 -- झंझारपुर । राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा व परशुराम सेवा संस्थान बिहार में अब संगठन विस्तार के लिए पारदर्शी और लोकतांत्रिक व्यवस्था लागू की जा रही है। संस्थापक सह प्रदेश अध्यक्ष ई आशुतोष झा ने बताया कि अब तक सक्रिय कार्यकर्ताओं के आधार पर पदाधिकारियों का चयन होता था, लेकिन अब सदस्यता अभियान चलाकर आम सदस्यों के वोट से गांव स्तर पर अध्यक्ष, युवा अध्यक्ष और महिला अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन चुनावों के माध्यम से ही प्रखंड, अनुमंडल और जिला स्तर की कार्यकारिणी का गठन होगा। इसके बाद चयनित सदस्य आपस में प्रखंड अध्यक्ष, अनुमंडल अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। ई झा ने जानकारी दी कि संगठन का 20वां स्थापना दो दिवसीय सम्मेलन के रूप में 21 और 22 जून को दरभंगा जिला के लहेरियासराय में मनाया जाएगा। वहीं सदस्यता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.