संगठन मजबूत होगा तो कार्यालय भी होगा दुरुस्त : टुन्ना
सीतामढ़ी, मई 18 -- संगठन मजबूत होगा तो कार्यालय भी होगा दुरुस्त : टुन्ना सीतामढ़ी। संगठन सृजन सदस्यता अभियान के तहत बेलसंड प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अजय मिश्रा ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सह पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना मौजूद रहे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री टुन्ना ने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है। जिसने अंग्रेजों से लड़कर देश को आजादी दिलाई। पार्टी का गौरवशाली इतिहास रहा है और उसका सदस्य बनना हर कार्यकर्ता के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने की जरूरत है। जिससे पार्टी की विचारधारा आम लोगों तक पहुंच सके。 यह भी पढ़ें- किसान सभा सदस्यता अभियान की समीक्षा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.