गाजीपुर, अप्रैल 7 -- गाजीपुर, संवाददाता। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ब्लॉक देवकली की बैठक सोमवार को नंदगंज स्थित हनुमान मंदिर परिसर में हुई। इसमें संगठन को मजबूत करने सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। राज्य कार्यकारिणी सदस्य अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी के नीतियों को जनजन तक पहुंचाने की जरूरत है। भारत सरकार की वैदेशिक नीति अमेरिकन साम्राज्य की ओर झुक गई है। व्यापार के समझौते से किसान एवं देश हित के विरुद्ध है। मंहगाई, बेरोजगारी, भष्टाचार चरम पर है। अर्थव्यवस्था बदतर हो गई है। गैस, पेट्रोल,डीजल का दाम भी बढ़ने के साथ ही किल्लत भी है। इस दौरान रामशुक्ला, रामराज बिंद, सुरेश, मोहन प्रसाद, दुर्जन बिंद, लौटू राम बिंद, रामधार चौहान, वहीद अंसारी सहित अन्य मौजूद रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ नेता राजनाथ सिपाही ने किया। ...