खगडि़या, अप्रैल 15 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि कांग्रेस पार्टी के नव मनोनीत जिला अध्यक्ष डॉ. चंदन यादव के खगड़िया आगमन पर पार्टी कार्यकत्र्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इससे पूर्व बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में डॉ. चंदन यादव के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा संविधान उत्सव यात्रा निकाली गई। यह यात्रा खगड़िया शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंची। कार्यालय पहुंचने पर कांग्रेस के निवर्तमान जिला अध्यक्ष अविनाश कुमार अविनाश ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. चंदन यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कराया। मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता, जिनमें शहीद कुमार, खतीबुर रहमान, अर्जुन स्वर्णकार, अजय ठाकुर, राजकिरण ठाकुर, कुमार रंजन पप्पू, विप्लव रणधीर,...